लाइव न्यूज़ :

PM Modi to visit Varanasi: 19 वर्षीय लड़की से 6 दिनों में 23 ने किया सामूहिक रेप?, एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने ली जानकारी, सख्त सजा देने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2025 13:04 IST

PM Modi to visit Varanasi: वाराणसी में हवाई अड्डे पर विमान से उतरे प्रधानमंत्री को पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में हाल ही में हुई बलात्कार की घटना के बारे में जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार के एक बयान में यह जानकारी दी गई। मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। सामूहिक बलात्कार मामले के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

PM Modi to visit Varanasi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार की सुबह वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे और अपने संसदीय क्षेत्र में हुई सामूहिक बलात्कार की एक घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। उत्तर प्रदेश सरकार के एक बयान में यह जानकारी दी गई। इस बयान में कहा गया है कि वाराणसी में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री को पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में हाल ही में हुई बलात्कार की घटना के बारे में जानकारी दी।

बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया।’’ यह मामला 19 वर्षीय युवती के साथ छह दिनों में 23 व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने का है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया, उसे विभिन्न होटलों में ले जाया गया जहां उसके साथ बलात्कार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा था कि छह दिनों में 23 लोगों द्वारा 19 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस आयुक्त, (छावनी) विदुष सक्सेना ने कहा था कि मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने कहा, "पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए खोजबीन कर रही हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" सक्सेना ने कहा कि बलात्कार पीड़िता ठीक है और पुलिस उसके परिवार के सदस्यों के संपर्क में है।

पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की मां ने कहा, "आपको जो भी जानकारी चाहिए, आप पुलिस से बात कर सकते हैं और थाने से ले सकते हैं।" अधिकारियों ने बताया कि महिला 29 मार्च को कुछ युवकों के साथ बाहर गई थी। 4 अप्रैल को जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई।

टॅग्स :वाराणसीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह