लाइव न्यूज़ :

PM मोदी आज से तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर, वाइब्रेंट वैश्विक सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: January 17, 2019 05:37 IST

राज्य सरकार और पत्र सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने मोदी की यात्रा का जो कार्यक्रम साझा किया है उसके अनुसार प्रधानमंत्री 17 से 19 जनवरी तक अपनी इस यात्रा के दौरान संघ शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली की राजधानी सिलवासा भी जाएंगे। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन की गुजरात यात्रा पर होंगे। वह वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन के नौवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में 18 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है। सम्मेलन में कई देशों के कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं, लेकिन इसमें पाकिस्तान की भागीदारी नहीं होगी।

राज्य सरकार और पत्र सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने मोदी की यात्रा का जो कार्यक्रम साझा किया है उसके अनुसार प्रधानमंत्री 17 से 19 जनवरी तक अपनी इस यात्रा के दौरान संघ शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली की राजधानी सिलवासा भी जाएंगे। 

गुजरात यात्रा के पहले दिन 17 जनवरी को मोदी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। बाद में दोपहर में अहमदाबाद में नए अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शाम को साबरमती नदी के तट पर प्रधानमंत्री एक ‘शॉपिंग मेले’ का भी उद्घाटन करेंगे। वह इन स्थानों पर लोगों को भी संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री 18 जनवरी की सुबह तीन दिन के सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। उसी दिन दोपहर को मोदी विभिन्न देशों के राष्ट्र प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। शिखर सम्मेलन में इस बार पांच देशों के प्रमुख, 30,000 से अधिक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं। इनमें भारत और विदेशों से कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे। 

भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी, उदय कोटक, कुमार मंगलम बिड़ला, गोतम अदाणी, आदि गोदरेज और पंकज पटेल के भाग लेने की उम्मीद है। वैश्विक कंपनियों में से बीएएसएफ, डीपी वर्ल्ड, सुजूकी, वेनगार्ड और कुछ अन्य कंपनियों के शीर्ष अधिकारी इसमें भाग लेंगे। 

प्रधानमंत्री 19 जनवरी को हजीरा औद्योगिक क्षेत्र जायेंगे। हजीरा से वह सिलवासा जायेंगे जहां वह कई परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगे। इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि इस बार गुजरात वैश्विक सम्मेलन में पाकिस्तान से कोई प्रतिनिधिमंडल भाग नहीं लेगा। 

गुजरात वाणिज्य एवं उद्योग मंडल ने कहा है कि पाकिस्तान के उद्योग प्रतिनिधियों को न्योता दिया गया लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिलने की वजह से वह सम्मेलन में नहीं भाग ले सकेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया