लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी 30 अक्टूबर को पोप फ्रांसिस से मिलेंगे : चर्च

By भाषा | Updated: October 27, 2021 22:30 IST

Open in App

कोच्चि, 27 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह शुरू हो रही यूरोपीय यात्रा के दौरान 30 अक्टूबर को कैथोलिक ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी केरल के कैथोलिक बिशप निकाय ने बुधवार को दी।

केरल कैथोलिक बिशप परिषद (केसीबीसी) के अध्यक्ष कार्डिनल जॉर्ज एलेचेरी ने यहां जारी बयान में बताया कि उन्हें आधिकारिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि ‘‘ परम पावन पोप फ्रांसिस और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात शनिवार (30 अक्टूबर) को होगी।’’

कार्डिनल ने इसे ‘ऐतिहासिक मुलाकात’ करार देते हुए कहा, ‘‘इससे हमारे देश, वेटिकन और कैथोलिक चर्च के बीच रिश्तों को और ऊर्जा और गर्माहट मिलेगी।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री को रोम और इटली के उनके कार्यक्रमों में ‘सफलता’ की कामना की।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी क्रमश: 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन और सीओपी-26 विश्व नेता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 29 अक्टूबर से दो नंवबर के बीच रोम और ग्लासगो की यात्रा पर जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग