लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी पंढरपुर में दो राजमार्गों के विस्तार की आधारशिला रखेंगे

By भाषा | Updated: November 7, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-965) के पांच खंड और श्री संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-956जी) के तीन खंड को चार लेन का करने की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पंढरपुर की यात्रा को जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के मकसद से इसे विस्तार दिया जाएगा। महाराष्ट्र का पंढरपुर शहर संत तुकाराम और संत ज्ञानेश्वर से जुड़ा है। बयान में कहा गया कि इन राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर 'पालखी' के लिए पैदलमार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा।

बयान के मुताबिक, दिवेघाट से मोहोल तक करीब 221 किलोमीटर लंबा संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग और पतास से तोंदले-बोंदले तक करीब 130 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को चार लेन का किया जाएगा, जिसपर क्रमश: 6690 करोड़ रुपये और 4400 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मोदी पंढरपुर से संपर्क को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1180 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से निर्मित 223 किलोमीटर से अधिक की पूर्ण और उन्नत सड़क परियोजनाओं को ''राष्ट्र को समर्पित'' करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों