प्रधानमंत्री मोदी एक अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ की शुरुआत करेंगे : अधिकारी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:45 IST2021-09-24T22:45:34+5:302021-09-24T22:45:34+5:30

PM Modi to launch 'Swachh Bharat Mission Urban 2.0' on October 1: Officials | प्रधानमंत्री मोदी एक अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ की शुरुआत करेंगे : अधिकारी

प्रधानमंत्री मोदी एक अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ की शुरुआत करेंगे : अधिकारी

नयी दिल्ली, 24 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के अनुसार ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ अपशिष्ट और अवजल प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करेगा। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद (एनएआरईडीसीओ) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ प्रेरक होगा और देश में बदलाव लाएगा।

मिश्रा ने कहा, ‘‘दो बड़े कार्यक्रमों की शुरुआत होने वाली है। प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0’ की शुरुआत करेंगे। इस मिशन के क्रियान्वयन से पिछले सात वर्षों में शहरों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।’’ एक अन्य अभियान अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के बारे में मिश्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य हर घर में पानी की आपूर्ति करना है। मिश्रा ने बताया कि शहरों में पानी सुरक्षित बनाने के लिए इस मिशन का विस्तार किया जाएगा। जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 को भी प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को शुरू करेंगे।

मिश्रा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पिछले सात वर्षों में मंत्रालय की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए पांच अक्टूबर को दिल्ली में एक कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM Modi to launch 'Swachh Bharat Mission Urban 2.0' on October 1: Officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे