लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को गुजरात में विभिन्न रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गुजरात में रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और ‘एक्वाटिक्स एंड रोबॉटिक्स गैलरी’ तथा गुजरात साइंस सिटी में स्थित ‘नेचर पार्क’ जनता को समर्पित करेंगे।

मोदी ने बृहस्पतिवार को एक साथ कई सारे ट्वीट कर कहा, ‘‘16 जुलाई को अपराह्न साढ़े चार बजे गुजरात में कई सारे मनभावक विकास कार्यों का उद्घाटन होगा। इन कार्यों में पर्यावरण, प्रकृति, रेलवे और विज्ञान शामिल हैं।’’

प्रधानमंत्री रेलवे की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उनमें नया पुन:विकसित गांधीनगर राजधानी रेलवे स्टेशन, बड़ी लाइन में तब्दील और विद्युत इंजन के संचालन के योग्य महेसाणा-वरेठा लाइन और हाल ही में विद्युत लाइन में तब्दील सुरेन्द्रनगर-पीपावाव लाइन शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर राजधानी-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और गांधीनगर राजधानी तथा वरेठा के बीच एमईएमयू, दो नयी ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री इसके अलावा और भी कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो