लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के नौ नये मेडिकल कॉलेजों का 30 जुलाई को लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:42 IST

Open in App

लखनऊ, 21 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को उत्तर प्रदेश के नौ नये मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। राज्‍य सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

बुधवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी 30 जुलाई को प्रदेश के नौ जिलों देवरिया, एटा, फतेहपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, सिद्धार्थ नगर, गाजीपुर, मीरजापुर और जौनपुर में नवस्थापित मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

योगी ने राज्य में कोविड संक्रमण से बचाव एवं उपचार की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ यानी मरीज का पता लगाने, परीक्षण करने एवं उपचार करने की नीति कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अत्यंत कारगर सिद्ध हुई है। उन्होंने इस नीति को पूरी सक्रियता से लागू रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना टीकाकरण कार्य में और तेजी लाई जाए।

योगी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों से संवाद की व्यवस्था की जाए। उनका कहना था कि मुख्‍यमंत्री हेल्पलाइन द्वारा प्रतिदिन कम से कम 100 वृद्धजनों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जाए, अन्य जरूरतों के बारे में पूछा जाए और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो