लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर भारत में बौद्ध तीर्थयात्रियों की हवाई यात्रा जरूरतों को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया, “उद्घाटन उड़ान 125 गणमान्य व्यक्तियों और बौद्ध भिक्षुओं को लेकर श्रीलंका के कोलंबो से कुशीनगर हवाई अड्डे पर उतरेगी।”

कुशीनगर एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थस्थल है जहां भगवान गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था।

मंत्रालय के मुताबिक, हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री बुधवार को बौद्ध स्थल महापरिनिर्वाण स्तूप और मंदिर में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे जिसमें श्रीलंकाई बौद्ध भिक्षु और श्रीलंका सरकार के मंत्री शामिल होंगे।

कुशीनगर बौद्ध परिपथ का केंद्र बिंदु है। इस परिपथ में लुंबिनी, सारनाथ और गया भी शामिल हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, हवाई अड्डे के उद्घाटन के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।

बयान में बताया गया कि कुशीनगर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल की 3600 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इमारत 260 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से बनाई है।

इसमें बताया गया कि व्यस्त समय में यह हवाईअड्डा 300 यात्रियों को संभालने में सक्षम है।

बयान के मुताबिक, दक्षिण एशियाई देशों के साथ सीधे विमानन संपर्क से श्रीलंका, जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, चीन, थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर से आने वाले पर्यटकों के लिए कुशीनगर पहुंचना और क्षेत्र की समृद्ध विरासत का अनुभव करना सुगम हो जाएगा।

बयान के मुताबिक, हवाई अड्डे के उद्घाटन से पर्यटकों की आमद में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

इस हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद बौद्ध परिपथ के लुंबिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, राजगीर, संकिसा और वैशाली की यात्रा कम समय में पूरी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा