लाइव न्यूज़ :

PM मोदी आज वाराणसी दौरे पर जाएंगे, कई परियोजनाओं की काशीवासियों को देंगे सौगात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 12, 2018 05:40 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में आज गंगा की सफाई से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में आज गंगा की सफाई से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अधिकारी ने कहा कि इन परियोजनाओं में 254 करोड़ रूपये की लागत से चौकाघाट में 140 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा फुलवरिया में (7.6 एमएलडी) और सरैया में 34 करोड़ रूपये की लागत से (3.7 एमएलडी) क्षमता वाले पंपिंग स्टेशन शामिल हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री कई दूसरी परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।  अधिकारियों ने कहा कि एनएमसीजी ने इसके अलावा रामनगर कस्बे में 73 करोड़ रूपये की लागत से मलजल प्रबंधन परियोजना को भी मंजूरी दी है।

वहीं, योगी ने इस यात्रा पर कहा था कि योगी ने ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर देते हुए करीब 111 करोड़ रुपए की लागत से बने वाराणसी-बाबतपुर चार-लेन सड़क मार्ग के डिवाइडर पर लगे पेड़ों को सजाने का निर्देश दिया. उन्होंने वाराणसी से हल्दिया तक 1380 किलोमीटर लंबे जल मार्ग से माल ढुलाई के लिए रामनगर में 208 करोड़ रुपए की लागत से बने देश के पहले आईडब्ल्यूटी मल्टीमॉडल टर्मिनल के रास्ते की सफाई पर विशेष जोर दिया

मुख्यमंत्री ने 186.48 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट दीनापुर, 34 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सीवरेज पंपिंग स्टेशन तथा 155.87 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इंटरसेप्शन सीवर मेन की लाइनों की समुचित सफाई का निर्देश जलनिगम के अभियंताओं को दिया.

योगी ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी के साथ 21, 22 व 23 जनवरी, 2019 को वाराणसी में होने वाले भारतीय प्रवासी दिवस कार्यक्रम की तैयारियों एवं अब तक की प्रगति की भी समीक्षा की

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया