लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को कानपुर मेट्रो खंड, बीना-पनकी परियोजना का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड और बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन करने के लिए कानपुर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे। पीएमओ के एक बयान में कहा गया है कि शहरी गतिशीलता में सुधार करना प्रधानमंत्री के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक रहा है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन इस दिशा में एक और बड़ा कदम है। यह आईआईटी कानपुर से मोती झील तक पूरा नौ किलोमीटर लंबा खंड है।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करेंगे और आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक मेट्रो की सवारी करेंगे। कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है और इसे 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि 356 किलोमीटर लंबी बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना की क्षमता लगभग 34.5 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी से लेकर कानपुर के पनकी तक फैली इस परियोजना को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह क्षेत्र में बीना रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पादों को पहुंचाने में मदद करेगी।

प्रधानमंत्री आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान, सभी छात्रों को राष्ट्रीय ब्लॉकचैन परियोजना के तहत संस्थान में विकसित एक आंतरिक ब्लॉकचैन संचालित तकनीक के माध्यम से डिजिटल डिग्री प्रदान की जाएगी। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्री की शुरुआत करेंगे। ये डिजिटल डिग्री विश्व स्तर पर सत्यापित की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो