प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को जयपुर के पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:25 IST2021-09-29T17:25:27+5:302021-09-29T17:25:27+5:30

PM Modi to inaugurate Jaipur's Institute of Petrochemical Technology on Thursday | प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को जयपुर के पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को जयपुर के पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन करेंगे

जयपुर, 29 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर (बृहस्पतिवार) को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जयपुर के सिपेट पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह राजस्थान के बांसवाडा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा जिलों में चार नए चिकित्सा महाविद्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार इन मेडिकल कॉलेजों को जिला / रेफरल अस्पतालों से जुडे़ नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिये केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना में पिछडे एवं वांछित जिलों को प्राथमिकता दी जाती है।

राजस्थान सरकार के साथ भारत सरकार ने सिपेट पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर की स्थापना की है। यह आत्मनिर्भर है और पेट्रोरसायन तथा संबद्ध उद्योगो की जरूरतो को पूरा करने के लिये समर्पित है। यह युवाओं को कुशल तकनीकी पेशेवर बनने के लिये शिक्षा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM Modi to inaugurate Jaipur's Institute of Petrochemical Technology on Thursday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे