लाइव न्यूज़ :

झज्जर में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को एम्स-नयी दिल्ली के झज्जर परिसर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन करेंगे।

इंफोसिस फाउंडेशन ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत 806 बिस्तरों वाले विश्राम सदन का निर्माण किया है।

पीएमओ ने एक बयान में कहा कि इसका उद्देश्य कैंसर रोगियों के परिचारकों को वातानुकूलित आवास प्रदान करना है, जिन्हें अक्सर लंबी अवधि के लिए अस्पतालों में रहना पड़ता है।

लगभग 93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सदन अस्पताल और एनसीआई के ओपीडी ब्लॉक के करीब स्थित है।

पीएमओ ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन