लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में 4700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समर्पित करेंगे

By भाषा | Updated: February 4, 2021 18:06 IST

Open in App

कोलकाता, चार फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को पश्चिम बंगाल में अपने दौरे के दौरान हल्दिया में तेल, गैस और आधारभूत संरचना से जुड़ी 4700 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

ये सभी, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) और एनएचएआई से जुड़ी परियोजनाएं हैं।

आईओसी के निदेशक (विपणन) गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हल्दिया रिफायनरी में दूसरी ‘कैटलिटिक डीवैक्सिंग यूनिट’ की आधारशिला रखेंगे।

सिंह ने कहा कि इकाई की लागत करीब 1019 करोड़ रुपये आएगी और अप्रैल 2023 तक इसका काम पूरा किया जाना है। इससे आयात घटने के साथ देश को 18.5 करोड़ डॉलर के विदेशी विनिमय की बचत होगी।

गेल के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन ने बताया कि उसी दिन मोदी 2400 करोड़ रुपये की लागत से ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना’ के तहत 347 किलोमीटर लंबी डोभी-दुर्गापुर पाइपलाइन को समर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि पाइपलाइन से पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों में गैस वितरण परियोजना के साथ सिंदरी उर्वरक संयंत्र और मेटिक्स उर्वरक संयंत्र को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाएगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक आर पी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हल्दिया में 190 करोड़ रुपये की लागत से रानीचक में फ्लाईओवर को समर्पित करेंगे। इससे हल्दिया बंदरगाह तक आना-जाना आसान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र