लाइव न्यूज़ :

PM मोदी आज केदारनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली 

By भाषा | Updated: November 7, 2018 05:58 IST

अयोध्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या और दक्षिण कोरिया का प्राचीन जुड़ाव है। यह भारत और पूर्वी एशियाई देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत रिश्ते की आधारशिला है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह सेना के जवानों के साथ आज दिवाली मनाएंगे और अपने अनुभवों की तस्वीरें साझा करेंगे। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से दिवाली की शुभकामनाओं के जवाब में मोदी ने कहा, ‘‘हर साल मैं अपने सीमावर्ती इलाके में जाता हूं और अपने जवानों को हैरान करता हूं। इस साल भी बहादुर जवानों के साथ मनाउंगा। उनके साथ वक्त गुजारना खास होता है।’’ 

उन्होंने कहा कि वह बुधवार की शाम तस्वीरें भी साझा करेंगे। सरकार के सूत्रों ने सोमवार को कहा था कि प्रधानमंत्री बुधवार को केदारनाथ मंदिर में पूजा करेंगे।

इज़राइल के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘इज़राइल के लोगों की ओर से, मैं अपने प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। रोशनी के इस चमकदार त्योहार से आपको खुशी और समृद्धि मिले। हमें बेहद ख़ुशी होगी अगर आप इस ट्वीट का उत्तर, उस शहर के नाम से दें जहां आप यह त्योहार मना रहे हैं।’’ 

इसके अलावा अयोध्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या और दक्षिण कोरिया का प्राचीन जुड़ाव है। यह भारत और पूर्वी एशियाई देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत रिश्ते की आधारशिला है।

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने अयोध्या में दिवाली के उत्सव में हिस्सा लिया और क्वीन ‘हो’ स्मारक पर अपनी श्रद्धांजलि दी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अंग्रेजी और कोरियाई में ट्वीट किया, ‘‘यह बेहद प्रसन्नता और गौरव की बात है कि कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला श्रीमती किम जोंग सुक ने अयोध्या की यात्रा की और पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आयीं। भारत के लोग इसके लिए उनकी सराहना करते हैं।’’ 

हरे रंग की साड़ी में किम ने यहां राम कथा पार्क में भव्य दीपोत्सव में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अयोध्या और दक्षिण कोरिया का प्राचीन जुड़ाव है। यह जुड़ाव भारत और कोरिया गणराज्य के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों की आधारशिला बनाता है।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं