लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को भोपाल में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:39 IST

Open in App

भोपाल, 14 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे और पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इस स्टेशन को पहले हबीबगंज के नाम से जाना जाता था।

केन्द्र ने हाल ही में आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की याद में हर साल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।

अधिकारियों ने कहा कि भोपाल के जंबूरी मैदान में दोपहर करीब एक बजे आदिवासी सम्मेलन होगा। इसमें प्रधानमंत्री ‘‘राशन आपके ग्राम’’ योजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश सिकल सेल (हीमोग्लोबिन पैथी) मिशन के शुभारंभ के मौके पर लाभार्थियों को आनुवंशिक परामर्श कार्ड भी सौपेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, त्रिपुरा और दादरा और नगर हवेली तथा दमन दीव सहित विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 50 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेगें।

मोदी द्वारा आदिवासी स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी और मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री सोमवार दोपहर करीब तीन बजे भोपाल के पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और मध्य प्रदेश में रेलवे की कई अन्य सुविधाओं का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। इनमें उज्जैन-चंद्रावतीगंज ब्रॉड गेज खंड, भोपाल-बरखेड़ा खंड में तीसरी लाइन, मथेला-निमाड़ खेड़ी ब्रॉड गेज खंड और गुना-ग्वालियर विद्युतीकरण खंड शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जैन-इंदौर और इंदौर-उज्जैन रेल मार्ग पर दो नई मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और डा एल मुरुगन मौजूद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर