लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ‘सिडनी डायलॉग’ को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: November 17, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित ‘‘सिडनी डायलॉग’’ को संबोधित करेंगे और इसमें भारत के प्रौद्योगिकी अभ्युदय व क्रांति विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 18 नवंबर को सुबह नौ बजे के करीब सिडनी डायलॉग को संबोधित करेंगे। वह भारत के प्रौद्योगिकी अभ्युदय व क्रांति विषय पर अपने विचार रखेंगे।’’

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भी संबोधन होगा।

सिडनी डायलॉग का आयोजन 17 से 19 नवंबर तक हो रहा है। यह आयोजन ऑस्ट्रलियाई रणनीतिक व नीति संस्थान की पहल है।

पीएमओ के मुताबिक इस आयोजन का मकसद राजनीतिक, व्यावसायिक और सरकार में शामिल नेताओं को साथ लाने, नए विचारों को सामने लाने और उभरते व महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी से पैदा होती चुनौतियों व अवसरों के मद्देनजर साझा सहमति बनाने के लिए काम करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!