लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी शुक्रवार को ग्राम पंचायतों को करेंगे संबोधित, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल एप का करेंगे शुभारंभ

By भाषा | Updated: April 22, 2020 21:09 IST

24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर में विभिन्न ग्राम पंचायतों को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे24 अप्रैल को हर वर्ष राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस मौके पर पीएम मोदी ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारंभ भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानि 24 अप्रैल को देश की ग्राम पंचायतों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारंभ भी करेंगे।

पंचायती राज मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, 24 अप्रैल को हर वर्ष राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ऐसे समय पर ग्राम पंचायतों को संबोधित करेंगे जब देश में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन लागू है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय की अनोखी पहल है जिससे ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने और उसे लागू करने के लिये एकल स्थान मिल जाएगा। इसमें कहा गया है कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की भी शुरुआत करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया