लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: December 16, 2021 11:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इसे संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सम्मेलन की थीम ‘‘नया शहरी भारत’’(न्यू अर्बन इंडिया) है और इसमें विभिन्न राज्यों के महापौर भाग लेंगे।

पीएमओ ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जीवन की सुगमता सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री का हमेशा से प्रयास रहा है और इसी के मद्देनजर छिन्न-भिन्न शहरी अवसंरचनाओं और सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए कई योजनाओं और पहलों की शुरुआत की गई।

बयान में पीएमओ ने कहा कि इस कड़ी में उत्तर प्रदेश पर विशेष ध्यान दिया गया है और इस का नतीजा वहां के शहरी परिदृश्य में व्यापक परिवर्तन के रूप में देखने को मिला है।

पीएमओ के मुताबिक, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की झलक बताने के लिए एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। 17 दिसंबर को इसका उद्घाटन होगा और फिर 18 तथा 19 दिसंबर को इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव