लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर शुभाकामनाएं देने वाले विश्व के नेताओं का प्रधानमंत्री मोदी ने किया धन्यवाद

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने 71वें जन्मदिन पर बधाई देने वाले श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजापक्षे और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा सहित सभी वैश्विक नेताओं के प्रति आभार जताया।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को 71 साल के हो गए और इस अवसर पर उन्हें देश के अलावा विश्व के विभिन्न नेताओं ने बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

राजपक्षे ने ट्वीट किया, ''भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। अच्छा स्वास्थ्य और शक्ति इस कठिन समय से निकलने में आपका साथ दे।''

मोदी ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद राष्ट्रपति गोटाबाया।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भी मोदी को शुभकामनाएं दीं।

महिंदा ने ट्वीट किया, ''मेरे अच्छे दोस्त, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं, क्योंकि आप अपने जीवन के एक और वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। मैं आपके लिये शक्ति, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं क्योंकि आप इस कठिन समय से भारत को आगे ले जा रहे हैं।''

उनका जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद मेरे मित्र प्रधानमंत्री राजापक्षे।’’

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा ने भी मोदी को शुभकामनाएं दीं।

देउबा ने ट्वीट किया, ''नरेंद्र मोदी को 71वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह आपके लिये अच्छा स्वास्थ्य और सफलता लाए।''

प्रधानमंत्री ने देउबा को भी धन्यवाद दिया। इसके अलावा अन्य नेताओं को भी उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

मोदी का जन्म 1950 में गुजरात में हुआ था। वह कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए थे। बाद में वह भाजपा से जुड़े।

वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और उनके नेतृत्व में तीन बार लगातार वहां भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कभी चुनावी हार का सामना नहीं किया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान