लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreaks: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1 महीने का वेतन किया दान, पीएम मोदी ने कहा 'धन्यवाद'

By भाषा | Updated: March 29, 2020 17:01 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री आपात स्थिति नागरिक सहायता एवं राहत कोष के गठन की घोषणा की थी जिसमें लोग दान कर सकते हैं और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद कर सकते हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ‘पीएम केयर्स फंड’ में एक महीने की अपनी तनख्वाह देने का वादा करने पर धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय राष्ट्रपति जी आपको धन्यवाद। राष्ट्रपति जी राष्ट्र की अगुवाई कर रहे हैं और उसे प्रेरित कर रहे हैं।’’

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया था कि राष्ट्रपति कोविंद राष्ट्र को कोविड-19 के इस संकट से उबरने में मदद करने के लिए पीएम केयर्स में एक महीने की अपनी तनख्वाह देने का वादा करते हैं।

ट्वीट में कहा गया है, ‘‘ वह सभी नागरिकों से कोविड-19 को पराजित करने में मदद करने के लिए पीएम केयर्स में उदारता से दान करने की अपील करते हैं। ’’

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री आपात स्थिति नागरिक सहायता एवं राहत कोष के गठन की घोषणा की थी जिसमें लोग दान कर सकते हैं और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ अपने साथी भारतीयों से मेरी अपील है कि वे पीएम केयर्स में उदारता पूर्वक योगदान करें। आने वाले समय में यदि कोई ऐसी विषम परिस्थति पैदा होती है तो उसमें भी यह कोष काम आएगा। ’’

टॅग्स :कोरोना वायरसरामनाथ कोविंदमोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह