लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने कोविड-19 आपात कोष में योगदान के लिए मालदीव, भूटान, नेपाल को दिया धन्यवाद

By भाषा | Updated: March 21, 2020 19:15 IST

प्रधानमंत्री ने शनिवार को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों के लिये विभिन्न संगठनों और व्यावसायिक संस्थाओं का भी धन्यवाद किया। 

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने कोविड-19 आपातकालीन कोष में योगदान के लिए मालदीव को धन्यवाद दिया। भारत ने शुरुआती एक करोड़ डॉलर का योगदान किया है।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षेस देशों में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए बनाए गये कोविड-19 आपातकालीन कोष में योगदान के लिए मालदीव को धन्यवाद दिया। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने इस कोष में योगदान के लिए भूटान और नेपाल का भी शुक्रिया अदा किया।

मोदी ने 15 मार्च को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए आपातकालीन कोष का प्रस्ताव रखा था, जिसमें भारत ने शुरुआती एक करोड़ डॉलर का योगदान किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 आपातकालीन कोष में मालदीव के दो लाख डॉलर के योगदान की भरपूर प्रशंसा करता हूं। इससे महामारी के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई के संकल्प को मजबूती मिली है।’’ उन्होंने शुक्रवार को भूटान के प्रधानमंत्री को कोविड-19 आपातकालीन कोष में एक लाख डॉलर देने के लिए धन्यवाद कहा था।

मोदी ने कहा कि यह अपने आप में काफी प्रशंसनीय है कि दक्षेस देशों के नेता पहल कर रहे हैं और इससे कोरोना वायरस के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को मजबूती मिल रही है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों के लिये विभिन्न संगठनों और व्यावसायिक संस्थाओं का भी धन्यवाद किया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया