लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जापानी समकक्ष से बात की, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से बात की और उन्हें जापान के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और जापान के बीच सहयोग को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की।

किशिदा सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “जापान के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर फुमियो किशिदा को बधाई देने के लिए उनसे बात की। मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने व भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस बीच एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी में तेजी से हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और उच्च-प्रौद्योगिकी एवं भविष्य में उभरने वाले क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक बढ़ाने की संभावना पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने जापानी कंपनियों को और अधिक निवेश के माध्यम से भारत के आर्थिक सुधारों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत और जापान के बीच दृष्टिकोणों के बढ़ते सामंजस्य तथा मजबूत सहयोग के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने इस संदर्भ में क्वाड फ्रेमवर्क के तहत सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने किशिदा को द्विपक्षीय शिखर बैठक के लिए अपनी सुविधानुसार जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?