प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी रक्षा मंत्री मंत्री से वार्ता की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:38 IST2021-12-17T22:38:53+5:302021-12-17T22:38:53+5:30

PM Modi talks to French Defense Minister | प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी रक्षा मंत्री मंत्री से वार्ता की

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी रक्षा मंत्री मंत्री से वार्ता की

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा, हिंद-प्रशांत से संबंधित मामले और यूरोपीय संघ परिषद में फ्रांस की भावी अध्यक्षता जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

मोदी ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को आगे और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली से आज मुलाकात हुई। द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा, हिंद-प्रशांत और आगामी यूरोपीय संघ परिषद में फ्रांस की अध्यक्षता के मुद्दों पर चर्चा की। मैंने दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को आगे और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।’’

पार्ली दो दिन की यात्रा पर बृहस्पतिवार शाम दिल्ली पहुंची। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी वार्ता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM Modi talks to French Defense Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे