लाइव न्यूज़ :

बोले अमित शाह, PM मोदी 'मेक इन इंडिया' और कांग्रेस 'ब्रेक इन इंडिया' की करती है बात

By भाषा | Updated: November 15, 2018 20:42 IST

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘खून की दलाली’ के बयान पर उनकी आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने उरी हमले के दस दिन के अंदर ही कार्रवाई की, जबकि पहले की सरकारों ने ऐसा नहीं किया।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में ‘मेक इन इंडिया’ की बात करते हैं तो कांग्रेस ‘ब्रेक इन इंडिया’ की बात करती है।

प्रदेश के शाजापुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज पूरे देश मे मेक इन इंडिया की बात करते है और कांग्रेस ब्रेक इन इंडिया की बात करती है। कांग्रेस विकास नही करेगी। भाजपा विकास के साथ-साथ किसानों की आय भी दो गुना करेगी।’’ 

कांग्रेस पर घुसपैठियों को देश में वोटबैंक के तौर पर लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 40 लाख घुसपैठियों को चिह्नित किया है और हम यही नहीं रुकने वाले हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम केन्द्र में सरकार बनायेंगे और ‘‘देश भर से चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर करेंगे। हमारे लिये देश की सुरक्षा सबसे पहले है।’’ 

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘खून की दलाली’ के बयान पर उनकी आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने उरी हमले के दस दिन के अंदर ही कार्रवाई की, जबकि पहले की सरकारों ने ऐसा नहीं किया।

भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में कोई देश की सीमा को छू नहीं सकता है। शाह ने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी कहते हैं मोदी जी खून की दलाली में शामिल हैं...राहुल बाबा, सेना के जवानों की शहादत का मूल्य आप कैसे जानेगें? देश की आत्मा आपके शरीर में नहीं है।’’ 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश मे 129 योजनाएं लागू की है जिससे देश की जनता का जीवन स्तर ऊपर उठा है। ‘‘राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपनी आंखों पर लगा इटालियन चश्मा हटाकर देखना चाहिये कि हमने देश में क्या काम किया है।’’ 

कांग्रेस पर किसानों हितों को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा शासन काल में प्रदेश की जीडीपी में छह गुना की वृद्धि हुई है जबकि प्रदेश का बजट में दस गुना बढ़ा है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि ‘‘श्रीमान बंटाधार’’ के शासन में प्रदेश में न तो सड़क थी और न ही बिजली। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा का शासन आने के बाद प्रदेश बीमारु राज्य से विकसित राज्य की पंक्ति में आया। भाजपा सरकार प्रदेश को अब आगे समृद्ध राज्य बनाना चाहती है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह