लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने ली कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक

By भाषा | Updated: April 8, 2021 09:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली और इस महामारी को परास्त करने के लिए टीकाकरण को एक प्रभावी उपाय बताते हुए उन्होंने सभी पात्र लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने एक मार्च को टीके की पहली खुराक ली थी। उन्हें भारत बायोटेक का कोवैक्सीन टीका लगाया गया था।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली। वायरस को हराने के हमारे पास मौजूद कुछ तरीकों में एक टीकाकरण भी है। अगर आप टीका लेने के पात्र हैं तो जल्द से जल्द टीका लगवाएं।’’

उन्होंने टीका के लिए सभी पात्र लोगों से ‘‘कोविन डॉट जीओवी डॉट इन’’ पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की।

मोदी ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित स्वदेशी कोवैक्सीन का टीका लगवाया है।

पंजाब के संगरूर की रहने वाली निशा शर्मा ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया। उनके साथ पुडुचेरी की पी निवेदा भी मौजूद थीं, जिन्होंने एक मार्च को प्रधानमंत्री को टीके की पहली खुराक दी थी।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को टीका लगाना उनके लिए एक यादगार पल था।

उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह ही हमें पता चला कि प्रधानमंत्री टीके की दूसरी खुराक लेने आ रहे हैं। टीका लगाने के समय उनसे बातचीत भी हुई। उन्होंने पूछा भी कि मैं कहां से हूं। हमने साथ में फोटी भी ली। मेरे लिए यह बहुत यादगार पल थे। उनसे मिलने और उन्हें टीका लगाने का मौका मिला।’’

निवेदा ने कहा कि उन्हें दूसरी बार प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला और उन्हें बहुत अच्छा लगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे