लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने 'अड़चनों' को दूर कर पूर्वोत्तर में विकास की शुरुआत की: अमित शाह

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:17 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सभी बाधाओं को दूर कर पूर्वोत्तर को शांति और विकास के रास्ते पर ले गए हैं।

शाह ने कहा कि असम की जनता ने लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनवाई है क्योंकि ''उन्होंने महसूस किया है कि राज्य में 'आतंकवाद' (उग्रवाद) और 'आंदोलन' के लिए कोई जगह नहीं है।''

केंद्रीय गृह मंत्री ने यहां दो परियोजनाओं की शुरूआत करने के बाद कहा “क्षेत्र में शांति और प्रगति में बाधा डालने वाली अड़चनों को हटा दिया गया है। पांच साल से अधिक समय पहले शुरू हुई विकास की यात्रा को तेज किया जाना चाहिए। ”

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा पूर्वोत्तर क्षेत्र को प्राथमिकता दी है, और हाल में पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित इस क्षेत्र से पांच नेताओं को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos