लाइव न्यूज़ :

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, कहा- मजबूती से बढ़े हैं दोनों देशों के रिश्ते

By स्वाति सिंह | Updated: January 7, 2020 08:49 IST

पीएमओ की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को नए साल की बधाई दी। पीएम मोदी ने नए साल में प्रेजिडेंट ट्रंप, उनके परिवार और अमेरिकी नागरिकों के स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्दे PM मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत कर नए साल की बधाई दी।राष्ट्रपति ट्रंप ने भी नववर्ष में भारत के लोगों की समृद्धि और प्रगति की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत कर नए साल की बधाई दी। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से मंगलवार को यह वक्तव्य जारी किया गया। 

पीएमओ की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को नए साल की बधाई दी। पीएम मोदी ने नए साल में प्रेजिडेंट ट्रंप, उनके परिवार और अमेरिकी नागरिकों के स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता की कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध पिछले कुछ वक्त में मजबूत हुए हैं।'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध ताकत से ताकत बन गए हैं। पीएम ने पिछले वर्ष में रणनीतिक साझेदारी को गहरा बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करना जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।  राष्ट्रपति ट्रंप ने भी नववर्ष में भारत के लोगों की समृद्धि और प्रगति की कामना की। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में संबंधों में उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया और द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए अपनी तत्परता को दोहराया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया