लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की, भारत में टीकों की आपूर्ति के प्रयासों की सराहना की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की तथा भारत-अमेरिका के बीच टीका साझेदारी को और मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों एवं कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य व आर्थिक क्षेत्र की रिकवरी में योगदान देने की दोनों देशों की साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की।

हैरिस से चर्चा के बाद मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘कुछ देर पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मैंने बात की। वैश्विक स्तर पर टीका साझा करने के लिए अमेरिकी रणनीति के तहत भारत को टीके की आपूर्ति को लेकर दिए गए आश्वासन की मैं सराहना करता हूं।’’

इस दौरान प्रधानमंत्री ने अमेरिका सरकार, कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से मिले सहयोग और एकजुटता के लिए कमला हैरिस का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भारत-अमेरिका के बीच टीका साझेदारी को और मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों तथा कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य व आर्थिक क्षेत्र की रिकवरी में योगदान देने की दोनों देशों की साझेदारी की संभावनाओं पर भी हमने चर्चा की।’’

इस बीच, अमेरिकी दूतावास की ओर से वरिष्ठ सलाहकार और हैरिस के प्रवक्ता साइमोन सैंडर्स ने एक बयान जारी कर कहा उपराष्ट्रपति ने मोदी सहित चार देशों के नेताओं के साथ कोविड-19 टीकों की वैश्विक आपूर्ति योजना को लेकर बात की।

इन टीकों की आपूर्ति भारत सहित विश्व के अन्य देशों में इस महीने के अंत तक की जानी है।

चारों नेताओं से बातचीत के दौरान हैरिस ने कहा कि अमेरिका 2.5 करोड़ टीके पहली खेप के रूप में भेजना आरंभ करेगा। यह आपूर्ति बाइडन-हैरिस प्रशासन की जून महीने के अंत तक कम से कम आठ करोड़ टीके विभिन्न देशों को भेजने की योजना के तहत की जाएगी।

चारों नेताओं ने उपराष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और वे इस बात पर सहमत हुए कि वैश्विक हित में कोविड-19 संबंधी चुनौतियों का मुकाबला करते रहेंगे।

मोदी के अलावा हैरिस ने मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैन्यूएल लोपेज ओब्राडोर, ग्वाटेमामला के राष्ट्रपति अलेजांद्रो गियामट्टी और कैरिबियन समुदाय के अध्यक्ष प्रधानमंत्री कीथ रॉवले से बात की।

इस बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के बाद वह भारत में कमला हैरिस के स्वागत को उत्सुक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता