लाइव न्यूज़ :

केरल आपदा का PM मोदी ने लिया जायजा, CM विजयन से बात कर कहा-हर संभंव मदद करेंगे

By भारती द्विवेदी | Updated: August 9, 2018 22:22 IST

भारी बारिश के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि हमने सेना, नेवी, कोस्ट गार्ड और एनडीआरएफ मदद मांगी है, जिसके बाद एनडीआरएफ की 3 टीमें पहुंच गई हैं, 2 टीमें जल्दी ही पहुंच जाएगी और एनडीआरएफ की 6 अतिरिक्त टीमें संपर्क में हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त:केरल में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 26 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में लोगों का जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लोगों की मदद के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम केरल पहुंच चुकी है। केरल में हुए प्राकृतिक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी अपने ट्वीट में लिखा है- 'मैंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति पर बात की है। प्रभावित लोगों को हर संभंव सहायता करेंगे। इस आपदा में हमलोगों केरल के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।'

बता दें,  पिछले कई दिनों से केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है जिससे राज्य के जलाशयों में अधिक मात्रा में पानी जमा हो रहा है। भारी बारिश के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि हमने सेना, नेवी, कोस्ट गार्ड और एनडीआरएफ मदद मांगी है, जिसके बाद एनडीआरएफ की 3 टीमें पहुंच गई हैं, 2 टीमें जल्दी ही पहुंच जाएगी और एनडीआरएफ की 6 अतिरिक्त टीमें संपर्क में हैं। वहीं, नेहरु ट्रॉफी बोट रेस को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, केरल के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार तड़के भारी बारिश और भूस्खलन की घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। इडुक्की में भूस्खलन में 10 लोगों, मलप्पुरम में पांच, कन्नूर में दो और वायनाड जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वायनाड, पलक्कड ओर कोझिकोड जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इडुक्की के अडीमाली शहर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेरलबाढ़मानसूनपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी