लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: PM मोदी ने KMP एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-हरियाणा ने विकास में एक और मजबूत कदम उठाया है

By स्वाति सिंह | Updated: November 19, 2018 13:44 IST

लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा 'यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और आसपास के इलाके में प्रदूषण कम करने में मदद करेगा।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (19 नवंबर ) को कुंडली मानेसर पलवल वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे (केएमपी) का लोकार्पण किया। 135।65 किमी के केएमपी मार्ग का लंबा पलवल से मानेसर तक का हिस्सा हरियाणा सरकार ने 15 जुलाई 2016 को पूरा कर आम जनता के लिए खोल दिया था।

लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा 'यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और आसपास के इलाके में प्रदूषण कम करने में मदद करेगा। इसके साथ ही यह इकॉनोमी, पर्यावरण, ईज ऑफ ट्रैवलिंग के साथ ही ईज और लीविंग की सोच को भी गति देगा।'  पीएम मोदी ने कहा ''इस एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कामनवेल्थ गेम्स में होना था। लेकिन कामनवेल्थ खेल जो गति की गई, वही कहानी इस एक्सप्रेस वे की भी है। मुझे ध्यान है कि जब प्रगति की बैठकों में मैंने इस प्रोजेक्ट की समीक्षा करनी शुरु की थी, तो कितने सारे पेंच पता चले थे।'

उन्होंने आगे कहा 'पहले की सरकार में जिस तरह काम हुआ, वो एक केस स्टडी है कि कैसे जनता के पैसे को बर्बाद किया जाता है। जब ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, तो अनुमान लगाया गया था कि इस पर 1200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आज इतने वर्षों की देरी की वजह से इसकी लागत बढ़कर 3 गुना से ज्यादा हो गई।'

जनसभा में पीएम ने कहा 'लोग वहीं हैं, काम करने वाले वही हैं, लेकिन जब इच्छाशक्ति हो, संकल्पशक्ति हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यही वजह है कि जहां साल 2014 से पहले देश में एक दिन में सिर्फ 12 किलोमीटर हाईवे बनते थे, आज लगभग 27 किलोमीटर हाईवे का प्रतिदिन निर्माण हो रहा है।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है