लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी मनरेगा के लिए समय से धन आवंटन सुनिश्चित करें : पटनायक

By भाषा | Updated: November 1, 2021 21:50 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह मनरेगा योजना के तहत वेतन और अन्य अव्ययों के लिए समय से धन का आवंटन सुनिश्चित करें और साथ ही राज्य में 25 करोड़ श्रम दिवस के लिए वर्ष 2021-22 के श्रम बजट में वृद्धि करें।

मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से यह अनुरोध किया और कोरोना वायरस महामारी की वजह से आर्थिक गतिविधियों में आई कमी से बड़ी संख्या में लौटे प्रवासी मजदूरों की समस्या को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि प्रवासियों के वापस लौटने की वजह से मनरेगा के तहत दिहाड़ी मजदूरी की मांग बढ़ गई है और इसलिए ओडिशा के श्रम बजट में वृद्धि करने की जरूरत है।

पटनायक ने महामारी के बाद ग्रामीण इलाकों में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उठाए गए कदमों पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ मैं आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं कि ओडिशा के 1,088.72 करोड़ रुपये- 377.81 करोड़ मजदूरी के मद में और 710.81 करोड़ अन्य अव्ययों के मद में - का भुगतान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना (मनरेगा) के तहत लंबित है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और ग्रामीण विकास मंत्रालय को समय से योजना के तहत मजदूरी और अन्य मदों के लिए कोष जारी करने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा