लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से संवाद करना चाहिए : हासन

By भाषा | Updated: December 1, 2020 18:22 IST

Open in App

चेन्नई, एक दिसंबर अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों की शिकायतों को दूर करने के लिए उनसे संवाद करना चाहिए।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी संतोष बाबू को पार्टी में शामिल करने के लिए यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान सवालों का जवाब देते हुए हासन ने कहा कि किसानों के साथ संवाद करना बाकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें (प्रधानमंत्री) किसानों को देखना चाहिए। उन्हें सवांद करना चाहिए, यह लंबे समय से लंबित है। आपकों बात करनी चाहिए, क्योंकि देश के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। आप भी देश की भलाई में विश्वास करते है। कृषि क्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है और यह अनुरोध नहीं है।’’

हासन ने कहा कि इस तरह के मामलों में दलगत विचार से ऊपर उठने और और किसानों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के समर्थन में और आवाजों को उठने देना देश के लिए ठीक नहीं है और जैसा कि प्रदर्शन के और व्यापक होने के संकेत है, ऐसा होने से पहले सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और किसानों की शिकायत दूर करनी चाहिए।

हासन ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के प्रदर्शन को ऐसे संभाल रही है, ‘‘ जैसे वायलिन की धुन बज रही है, लेकिन अब नहीं, अब आप वायलिन नहीं बजा सकते,जब रोम जल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल