लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सांकेतिक भाषा में लिंक साझा किया, दी अहम जानकारी

By भाषा | Updated: March 24, 2020 05:35 IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत के बाद भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 499 मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव के उपाय लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत के बाद भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सांकेतिक भाषा में कोरोना से संबंधित जानकारी का लिंक ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया, ''कोरोना वायरस के संबंध में सांकेतिक भाषा में महत्वपूर्ण जानकारी। '' मोदी जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव के उपाय लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत के बाद भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 499 मामले सामने आ चुके हैं।

लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें, राज्य सरकारें नियमों और कानूनों का पालन करवाएं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों से लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से कहा कि वे नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करें। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘लॉकडाउन को अब भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।’

75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का परिचालन

इससे एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकारों से उन 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का ही परिचालन किये जाने का आदेश जारी करने को कहा है जहां कोविड-19 के पुष्ट मामले सामने आए या जहां इससे लोगों की मौत हुई है। इनमें दिल्ली के सात जिले शामिल हैं। इससे साथ ही अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा 31 मार्च तक दिल्ली मेट्रो समेत सभी मेट्रो सेवाएं भी स्थगित रहेंगी ।

इन जिलों में लॉकडाउन, देखें लिस्ट

जिन 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का ही परिचालन किये जाने का फैसला किया गया है, उनमें दिल्ली से सेंटल, पूर्वी दिल्ली, उत्तर दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली शामिल हैं । 75 जिलों की सूची में उत्तर प्रदेश का वाराणसी, गाजियाबाद, जीबी नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, लखनऊ शामिल है । महाराष्ट्र में अहमदनगर, औरंगाबाद, मुम्बई, नागपुर, मुम्बई उपनगरीय, पुणे, रत्नागिरि, रायगढ़, ठाणे, यवतमाल तथा केरल का अलापुझा, एर्नाकुलम, इडुकी, कन्नूर, कसारगोड, कोट्टयम, मल्लपुरम, तिरूवनंतपुरम, पथानामथिटा, त्रुसूर शामिल है । इसमें कर्नाटक से बेंगलूर, चिकबल्लभपुर, मैसूर, कोडागू, कालबुर्गी शामिल है । गुजरात से कच्छ, राजकोट, गांधीनगर, सूरत, बड़ोदरा, अहमदाबाद तथा हरियाणा से फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकुला, पानीपत, गुरूग्राम और हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा शामिल है । पंजाब से होशियारपुर, एसएएस नगर, एसबीएस नगर तथा राजस्थान से भीलवाड़ा, झुंझनू, सिकर, जयपुर तथा तमिलनाडु से चेन्नई, इरोड और कांचीपुरम शामिल है । तेलंगाना से हैदराबाद, भद्राद्री कोथागुडम, मेदचई, रंगा रेड्डी, संगारेड्डी तथा उत्तराखंड से देहरादून शामिल है । इस सूची में पश्चिम बंगाल से कोलकाता एवं उत्तरी 24 परगना, ओडिशा से खुर्दा तथा उत्तराखंड से श्रीनगर, जम्मू के अलावा चंडीगढ़ और आंध्रप्रदेश के प्रकाशम, विजयवाडा, विशाखापत्तनम शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया