लाइव न्यूज़ :

चीन-भारत राजनयिक संबंध स्थापना की 70वीं वर्षगांठ: PM मोदी ने कहा-कोविड-19 से निपटने के लिये सही अर्थों में वैश्विक प्रतिक्रिया को अपनाने की जरूरत

By भाषा | Updated: April 1, 2020 17:31 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी हमें इस बात की याद दिलाती है कि दुनिया एक दूसरे से परस्पर किस प्रकार से जुड़ी हुई है और इसलिए इससे (कोरोना वायरस) मुकाबला करने के लिये सही अर्थो में वैश्विक प्रतिक्रिया को अपनाने की आवश्यकता है ।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी से निपटने के लिये सही अर्थो में वैश्विक प्रतिक्रिया को अपनाने की आवश्यक: PM मोदी PM मोदी ने कहा मोदी ने कहा कि भारत और चीन के बीच अच्छे संबंध न केवल दोनों देशों के लिए उपयुक्त हैं

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और चीन के बीच अच्छे संबंधों को दोनों देशों, क्षेत्र एवं दुनिया की शांति एवं समृद्धि के लिय महत्वपूर्ण बताया और कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये सही अर्थो में वैश्विक प्रतिक्रिया को अपनाने की आवश्यकता है । विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग को भेजे संदेश में यह बात कही । इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखकर दोनों देशों के मजबूत संबंधों को रेखांकित किया ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी हमें इस बात की याद दिलाती है कि दुनिया एक दूसरे से परस्पर किस प्रकार से जुड़ी हुई है और इसलिए इससे (कोरोना वायरस) मुकाबला करने के लिये सही अर्थो में वैश्विक प्रतिक्रिया को अपनाने की आवश्यकता है ।’’ मोदी ने कहा कि भारत और चीन दो प्राचीन सभ्यताएं हैं जिनके बीच सदियों से परस्पर लाभकारी आदान-प्रदान का लंबा इतिहास रहा है । उन्होंने कहा कि हम दो बड़े विकासशील देश और उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएँ हैं और आज तेजी से वैश्विक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मोदी ने कहा कि भारत और चीन के बीच अच्छे संबंध न केवल दोनों देशों के लिए उपयुक्त हैं बल्कि हमारे क्षेत्र और विश्व की शांति, स्थिरता और समृद्धि के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के संबंधों को और अधिक गहरा और मजबूत बनाने के लिए चीनी प्रधानमंत्री के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं । विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को लिखे पत्र में चीन की सरकार और वहां के लोगों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की ।

कोविंद ने कहा कि दोनों देशों ने पिछले कुछ वर्षो में राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र और लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में काफी प्रगति हासिल की है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी को लिखे पत्र में कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिय निर्धारित कार्यक्रम कोविड-19 के कारण नहीं आयोजित किये जा सके हैं और एक बार इस महामारी पर नियंत्रण होने के बाद इसे उत्साह से मनाया जायेगा । जयशंकर ने कहा कि पिछले सात दशकों में भारत-चीन संबंधों को काफी विस्तार मिला है और इसका स्वरूप बहुआयामी हो गया है । 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचीनकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन