लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की मां के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा शोक संदेश

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:03 IST

Open in App

मुंबई, 12 सितंबर अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को कहा कि उन्हें अपनी मां अरुणा भाटिया के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिखा हुआ पत्र मिला और यह उनके दिल को छू गया।

अक्षय कुमार की मां का मुंबई के एक अस्पताल में आठ सितंबर को निधन हो गया।

अभिनेता (53) ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे और मेरे माता-पिता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा समय निकाले जाने को लेकर बहुत कृतज्ञ हूं। ढाढस बंधाने वाले उनके शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे। जय अंबे।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने 11 सितंबर को लिखे पत्र में अभिनेता की मां के निधन पर शोक जताया और उस दिन सुबह अक्षय कुमार के साथ हुई बातचीत को याद किया।

प्रधानमंत्री ने लिखा है, ‘‘आप बहुत दुखी थे और आपने बेहद भावनात्मक रूप से इसे व्यक्त किया जब आपने लिखा कि वह आपकी जिंदगी हैं। और आज मुझे दिल की गहरायी तक आपकी अथाह पीड़ा महसूस हो रही है।’’

पत्र में यह भी लिखा हुआ है कि कैसे कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद अक्षय कुमार ने सफलता हासिल की और इसमें उनकी मां ने पूरा-पूरा साथ दिया।

प्रधानमंत्री ने चिट्ठी में लिखा है, ‘‘अपनी इस यात्रा में आपने सही और नैतिक मूल्यों को बनाए रखा और इसी कारण आप मुश्किलों को भी आसानी से अवसर में बदल सके। और यह संस्कार आपको आपके माता-पिता से मिले हैं। आपने जब अपना करियर शुरू किया, मुझे विश्वास है कि इस राह में आपको तमाम तरह के लोग मिले होंगे।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘लेकिन आपकी मां, आपके साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं। सफलता की चोटी हो या असफलता का गर्त, वह हमेशा आपके साथ रहीं। उन्होंने सुनिश्चित किया कि आप हमेशा दयालु और विनम्र बने रहें। उन्होंने आपको लोगों की मदद करने का संस्कार भी दिया जो आपके परमार्थ कार्यों में नजर आता है।’’

पत्र में प्रधानमंत्री ने यह भी लिखा है कि उन्हें खुशी है कि अरुणा भाटिया अपने बेटे को सफलता की चोटी पर पहुंचते हुए देख सकीं और अभिनेता ने जिस तरह से उनकी देखभाल की, वह बहुत प्रेरणादायी है।

चिट्ठी में लिखा है, ‘‘दुनिया से जाते हुए उन्हें पता था कि उनका बेटा भारत के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक है। दुख की इस घड़ी में शब्द कम पड़ जाते हैं। उनकी यादों और विरासत को बनाए रखें और उन्हें हमेशा आप पर गर्व करने का मौका दें। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल