लाइव न्यूज़ :

वीडियो: जैसे खेलों में ‘रेड कार्ड’ दिखाया जाता है...उसी तरह 8 साल में पूर्वोत्तर के विकास में कई बाधाओं को हम ने लाल कार्ड दिखाया है: पीएम मोदी

By आजाद खान | Updated: December 18, 2022 15:52 IST

शिलॉन्ग की जनसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर भी बोला है और कहा है कि "खेलों को लेकर केंद्र सरकार आज एक नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसका लाभ नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को हुआ है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ ईस्ट में है।"

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग गए है। उन्होंने शिलॉन्ग की एक जनसभा में नॉर्थ-ईस्ट के विकास पर बोले है। इस दौरान पीएम मोदी ने खेल का भी बात किया और इसके जरिए अपनी बात कही है।

शिलांग: पीएम मोदी अपने पूर्वोत्तर (North East) भारत के दौरे पर कहा है कि उनकी सरकार ने नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए सामने आई सभी अड़चनों को रेड कार्ड दिखा दिया है। वे मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग के एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इस वक्त उन्होंने यह बयान दिया है। 

पीएम मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार भाई भतीजावाद, हिंसा, भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति को पूरा खत्म करने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में देश में इन सब बुराइयों की जड़े काफी गहरी है, जिससे इमें मिल कर इसे दूर करना होगा। इस जनसभा में उन्होंने खेल और फीफा वल्ड कप फुटबॉल मैच के फाइनल का भी जिक्र किया है। 

नॉर्थ-ईस्ट के विकास के राह में आई कई बाधाओं को दिखाया है ‘रेड कार्ड’- पीएम मोदी

कतर में फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले के मद्देनजर मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास की राह में आई कई बाधाओं को ‘रेड कार्ड’ दिखाया है। प्रधामनंत्री ने अपने 26 मिनट के भाषण में कहा, ‘‘भ्रष्टाचार, भेदभाव, हिंसा और वोटबैंक की राजनीति जैसी बाधाओं को हटाया गया।’’ मोदी ने कहा, ‘‘पहले पूर्वोत्तर को बांटने के प्रयास किए गए लेकिन अब हम इस तरह के प्रयासों को रोक रहे हैं।’’ 

पीएम मोदी ने आगे कहा, "जब हम पर फुटबॉल का बुखार सवार है तो इस बात को फुटबॉल की टर्मनॉलेजी में ही समझते है। फुटबॉल में जब कोई खिलाड़ी भावना के खिलाफ जाता है तो उसे रेड कार्ड दिखा दिया जाता है और उसे बाहर भेज दिया जाता है। इसी तरीके से पिछले 8 सालों से हमने पूर्वोत्तर के विकास में कई बाधाओं को रेड कार्ड दिखाया है।"

पीएम मोदी ने आगे क्या कहा

यहां पर आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने स्पोर्ट्स के बारे में भी बोला है और कहा है कि केंद्र सरकार खेल को लेकर लगातार आगे बढ़ रहा है। जनसभा के दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी जिक्र किया है और कहा है कि देश का पहला स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नार्थ इस्ट में है। 

शिलॉन्ग की जनसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "खेलों को लेकर केंद्र सरकार आज एक नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसका लाभ नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को हुआ है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ ईस्ट में है।"

नार्थ इस्ट के लिए तकनीक पर बोलते हुए पीएम ने कहा, "डिजिटल कनेक्टिविटी से सिर्फ बातचीत, संवाद ही बेहतर नहीं होता। बल्कि इससे टूरिज्म से लेकर टेक्नॉलॉजी तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, हर क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ती हैं, अवसर बढ़ते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारे लिए नॉर्थ ईस्ट हमारे बॉर्डर एरिया, आखिरी छोर नहीं बल्कि सुरक्षा और समृद्धि के गेटवे हैं। राष्ट्र की सुरक्षा भी यहीं से सुनिश्चित होती है और दूसरे देशों से व्यापार भी यहीं से होता है।" 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमेघालयफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह