लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा, आतंकी हमलों के जिम्मेदार लोगों को पाताल से भी खोज निकालेंगे

By भाषा | Updated: March 4, 2019 20:55 IST

पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारत के हवाई हमले का परोक्ष जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘अगर एक काम पूरा हो जाता है, तो हमारी सरकार सोती नहीं है, बल्कि दूसरे काम के लिए तैयार रहती है।’’ 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोग अगर पाताल में भी छिपे होंगे तो वह उन्हें खोज निकालेंगे।मोदी ने विपक्ष से भारत के सशस्त्र बलों की छवि खराब नहीं करने को भी कहा।उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे विपक्ष के नेता जो कहते हैं, वो आज पाकिस्तान के अखबार में सुर्खियों में आ जाता है।’’ पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारत के हवाई हमले का परोक्ष जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘अगर एक काम पूरा हो जाता है, तो हमारी सरकार सोती नहीं है, बल्कि दूसरे काम के लिए तैयार रहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बड़े और कठोर फैसले लेने हुए तो हम पीछे नहीं रहेंगे।’’ अहमदाबाद सिविल अस्पताल में 2008 में हुए हमले का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘क्या उस वक्त दिल्ली में बैठे लोगों को पाकिस्तान में बैठे लोगों को सबक नहीं सिखाना चाहिए था।’’ पिछले सप्ताह जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में कहा था कि भारतीय पायलट अभिनंदन वर्द्धमान को भारत वापस भेजा जाएगा, इसके कुछ ही मिनट बाद मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘अभी अभी एक पायलट प्रोजेक्ट पूरा हो गया। अभी वास्तविक करना है। पहले तो अभ्यास था।’’

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकनरेंद्र मोदीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया