लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा- मायावती डूबती हुई नैय्या हैं, बचने के लिए मुस्लिमों का सहारा लेती हैं

By विकास कुमार | Updated: April 9, 2019 19:52 IST

बीते दिन सहारनपुर में मायावती द्वारा मुस्लिम वोटरों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील को लेकर उन्होंने कहा कि मायावती डूबती हुई नैय्या हैं. और अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए इस तरह का बयान दे रही हैं और इसके लिए मुस्लिमों का सहारा ले रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसेना के मनोबल को बरकरार रखना राष्ट्रवाद है.भारत में इमरान खान और पाकिस्तान की जीरो क्रेडिबिलिटी है.

न्यूज़ 18 को दिए गए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि भारत आज अपने हितों की रक्षा करना जानता है. 

बीते दिन सहारनपुर में मायावती द्वारा मुस्लिम वोटरों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील को लेकर उन्होंने कहा कि मायावती डूबती हुई नैय्या हैं. और अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए इस तरह का बयान दे रही हैं और इसके लिए मुस्लिमों का सहारा ले रही हैं. 

इंटरव्यू में राष्ट्रवाद को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का मतलब भारत माता की जय होता है. देश के सामान्य मानवी को गरीबी से उठाना ही राष्ट्रवाद है. 130 करोड़ देशवासियों के सपने को उठाना ही राष्ट्रवाद है. सेना के मनोबल को बरकरार रखना राष्ट्रवाद है.

कश्मीर में आतंकवादी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला अपवाद है. आज स्थिति बदली है, आज सुरक्षाबल निशाना बना रहे हैं.  विपक्ष द्वारा एयरस्ट्राइक का सबूत मांगने पर पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मन से लड़ते वक्त ऐसी भाषा आतंकियों को बल देती है. इससे देश भ्रमित होता है और सेना का मनोबल टूटता है. 

कश्मीर समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि यह पंडित नेहरू द्वारा पैदा की हुई समस्या है. अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कश्मीर को हैंडल किया होता तो आज यह समस्या सामने नहीं आती. 

एयरस्ट्राइक पर सबूत को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने आप में बड़ा सबूत है. उन्होंने पहले आकर मीडिया को बताया. पाकिस्तान ने खुद एयरस्ट्राइक का सबूत दिया. उसकी बौखलाहट प्रत्यक्ष रूप से दिखी.

भारत में इमरान खान और पाकिस्तान की जीरो क्रेडिबिलिटी है. उनके बात पर कोई विश्वास नहीं करता है.

चीन के द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने पर उन्होंने कहा कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंध हैं. ट्रेड रिलेशन अच्छे हैं लेकिन सीमा का विवाद है. भारत का एक पक्ष है और चीन का दूसरा पक्ष है.

अंतर्राष्ट्रीय संबंध में रिश्ते अपने हितों के आधार पर तय होते हैं. हम भी ऐसा ही करते हैं. कभी इजराइल का साथ देते हैं तो कभी फिलीस्तीन का. चीन को छोड़कर पाकिस्तान के साथ कोई नहीं है. वैश्वीकरण के इस दौर में एक देश दूसरे देश पर आश्रित हैं.  

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीनरेंद्र मोदीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया