लाइव न्यूज़ :

मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: पीएम मोदी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 20, 2023 10:53 IST

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि यह वीडियो 3 या 4 मई का है। वहीं, अब महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की घटना देश के लिए शर्मनाक है।उन्होंने कहा कि मेरा ह्रदय पीड़ा और क्रोध से भरा है।पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश को विश्वास दिलाता हूं कि गुनाहगारों को बक्शा नहीं जाएगा।

नई दिल्ली: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि यह वीडियो 3 या 4 मई का है। वहीं, अब महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने गुरुवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले कहा कि मणिपुर की घटना देश के लिए शर्मनाक, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि मेरा ह्रदय पीड़ा और क्रोध से भरा है। माताओं और बहनों की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं देश को विश्वास दिलाता हूं कि गुनाहगारों को बक्शा नहीं जाएगा। 

उन्होंने आगे कहा, "मेरा दिल दर्द और गुस्से से भर गया है. मणिपुर से जो घटना हमारे सामने आई है वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करें - खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए और सख्त से सख्त कदम उठाएं। राजस्थान की कोई घटना हो या छत्तीसगढ़ की, मणिपुर की या देश के किसी भी कोने की - राजनीति से ऊपर उठें..."

दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद मणिपुर में तनाव काफी बढ़ हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि अन्य पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रहे हैं। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांगपोकपी जिले में हुई है और वीडियो में दिख रहा है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं और वे (महिलाएं) रो रही हैं और उनसे मन्नतें कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। तब से अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया