लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा, राफ़ेल विमान होता तो नतीजा कुछ और होता

By विकास कुमार | Updated: March 3, 2019 10:18 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि 2009-14 तक एक भी बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं ख़रीदा गया. उन्होंने साथ ही कहा कि अगर राफ़ेल विमान होता तो नतीजा कुछ होता.

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के कार्यक्रम में बोल रहे थे.मंच से बोलते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर देशहित पर राजनीति करने के लिए जम कर निशाना साधा है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर हमारे पास राफ़ेल विमान होता तो नतीजा कुछ और होता. उन्होंने यह बयान हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए एयरस्ट्राइक के सन्दर्भ में दिया है. 

पीएम मोदी ने कांग्रेस के यूपीए सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा है कि 2009 से लेकर 2014 तक एक भी बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं ख़रीदा गया. उन्होंने कहा कि पहले कोई भी डिफेंस डील बिना बिचौलिए के संभव नहीं होता था लेकिन उनकी सरकार में यह स्थिति बदली है. नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले डिफेंस डील में घोटाले होते थे लेकिन हमारी सरकार में इसकी कोई जगह नहीं है.

 

पीएम ने राफ़ेल को लेकर कहा,  "राफेल की कमी आज देश ने महसूस की है. आज हिंदुस्तान एक स्वर में कह रहा है कि अगर हमारे पास राफेल होता, तो क्या होता? राफेल पर पहले स्वार्थनीति के कारण और अब राजनीति के कारण देश का बहुत नुकसान हुआ है."

विपक्ष पर आक्रामक होते हुए उन्होंने कहा कि मोदी विरोध करना हो तो जरूर करिए, हमारी योजनाओं में कमियां निकालिए, आपका हमेशा स्वागत है, लेकिन देश के सुरक्षा हितों का, देश के हित का विरोध मत करिए. आप ये ध्यान रखिए कि मोदी विरोध की इसी जिद में मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकियों को, आतंक के सरपरस्तों को सहारा न मिल जाए.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराफेल सौदाकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं