लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा- 'पंचायत चुनावों में टीएमसी ने खूनी खेल खेला है', ममता ने किया पलटवार, बृजभूषण और मणिपुर का मुद्दा उठाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 12, 2023 17:11 IST

बंगाल में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पिछले महीने टीएमसी शासित बंगाल में ग्रामीण चुनावों में हुई हिंसा और तबाही का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी ने खूनी खेल खेला है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी पर साधा निशानापंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा को लेकर घेरा टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में हालिया पंचायत चुनाव जीतने के लिए कथित तौर पर "आतंक और हिंसा" का इस्तेमाल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की आलोचना की।

बंगाल में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पिछले महीने टीएमसी शासित बंगाल में ग्रामीण चुनावों में हुई हिंसा और तबाही का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी ने खूनी खेल खेला है।

पीएम मोदी ने कहा, "अभी कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव में TMC ने कैसा खूनी खेल खेला, ये पूरे देश ने देखा है। लेकिन ये पश्चिम बंगाल की जनता का प्यार ही है कि वो भाजपा कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी जीतते जा रहे हैं। जो लोग लोकतंत्र के चैंपियन बनते हैं, उनका नकाब भी अब देश के सामने उतर गया है। वे (टीएमसी) यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी करेंगे कि कोई भी बीजेपी उम्मीदवार नामांकन दाखिल न कर सके। उन्होंने न सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ताओं बल्कि मतदाताओं को भी धमकाया बल्कि बूथ कैप्चरिंग के लिए ठेके दिये गये। यह राज्य में राजनीति करने का उनका तरीका है। वोटों की गिनती के दौरान टीएमसी ने बीजेपी सदस्यों को ऑफिस से बाहर कर दिया और उन्हें देखने भी नहीं दिया। इन सबके बावजूद जब बीजेपी जीत गई तो उन्होंने हमारे सदस्यों के खिलाफ रैलियां निकालीं।"

प्रधानमंत्री के आरोपों पर बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि वह "बिना सबूत के" बोल रहे हैं। ममता ने पलटवार करने के लिए मणिपुर हिंसा और भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के खिलाफ कथित यौन अत्याचार का मामला भी उठाया।

 ममता बनर्जी ने ने कहा, "वह (पीएम मोदी) बिना सबूत के बोल रहे हैं। वह चाहते हैं कि गरीब लोग मरें, देश मरे और आम लोग पीड़ित हों। कोई भ्रष्टाचार, पीएम केयर फंड, राफेल समझौता, पीएसयू बेचने की कोशिश, नोटबंदी जैसे मुद्दे नहीं उठा सकता। आप कुछ लोगों को कुछ समय के लिए मूर्ख बना सकते हैं लेकिन सभी लोगों को हर समय नहीं।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीMamta Banerjeeटीएमसीपश्चिम बंगालमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया