लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रगति’ बैठक में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 34वीं ‘‘प्रगति’’ बैठक के दौरान 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस बैठक में रेल, सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा आवास और शहरी विकास मामलों से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान कई कार्यक्रमों और शिकायतों की भी समीक्षा की गई।

जिन परियोजनाओं की समीक्षा की गई वे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू एवं कश्मीर, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दादरा एवं नागर हवेली से संबंधित थीं।

बयान में कहा गया कि संवाद के दौरान केंद्र सरकार की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं आयुष्मान भारत और जल जीवन अभियान की समीक्षा की गई। चर्चा के दौरान उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय से संबंधित कुछ शिकायतों के मामले भी सामने आए।

प्रधानमंत्री ने शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिन परियोजनाओं की समीक्षा की गई उनके बारे में प्रधानमंत्री ने संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों को लंबित मामलों को जल्द सुलझाने और निर्धारित लक्ष्यों के मुताबिक उन्हें पूरा करना सुनिश्चित करने को कहा।

प्रधानमंत्री ने राज्यों से आयुष्मान भारत के तहत जल्द से जल्द शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने को भी कहा।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को जल जीवन अभियान को ‘‘मिशन मोड’’ में लेने के लिए खाका तैयार करने को लेकर भी प्रोत्साहित किया।

इससे पहले हुई 33 ‘‘प्रगति’’ बैठकों में अब तक प्रधानमंत्री ने 50 कार्यक्रमों और योजनाओं सहित 280 परियोजनाओं की समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने 18 क्षेत्रों से जुड़ी शिकायतों के निवारण के मुद्दे भी चर्चा में लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे