लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की समीक्षा की, रफ्तार पर जताई संतुष्टि

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जारी टीकाकरण अभियान की प्रगति और कोविड-19 की ताजा स्थिति की शनिवार को समीक्षा की और इस सप्ताह टीकाकरण की रफ्तार पर संतुष्टि जताते हुए इसकी गति कायम रखने पर जोर दिया।

संक्रमण का पता लगाने और उसे रोकने के लिए जांच को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री ने सभी हितधारकों को आगाह किया कि किसी भी सूरत में जांच की गति कम ना होने पाए। उन्होंने इस अभियान का विस्तार करने के प्रयासों में गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अन्य संगठनों को शामिल करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत के टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। पिछले सप्ताह के दौरान टीकाकरण के आंकड़े उत्साहवर्धन करने वाले हैं। हमें इस गति को बरकरार रखना है और अधिक से अधिक लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण सुनिश्चित करना है।’’

इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान में कहा गया कि पिछले छह दिनों में टीके की 3.77 करोड़ खुराक दी गई।

बयान के मुताबिक, देश के 128 जिलों में 45 वर्ष से अधिक की आबादी के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है और 16 जिलों में इस आयु वर्ग के 90 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है।

पीएमओ ने कहा, ‘‘ छह दिनों में 3.77 करोड़ खुराक दी गई, जो मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों की पूरी आबादी से अधिक है।’’ मोदी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के साथ काम करने का भी निर्देश दिया कि जांच की गति कम न हो क्योंकि यह संक्रमण का पता लगाने और इसे रोकने के लिए महत्त्वपूर्ण हथियार है।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने आने वाले महीनों में वैक्सीन की आपूर्ति और उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

पीएमओ ने कहा कि मोदी ने टीकाकरण अभियान में गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों को शामिल करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से कहा कि वे टीकाकरण के लिए लोगों तक पहुंचने के लिए नवीन तरीकों का पता लगाने और उन्हें लागू करने के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में हैं।

पीएमओ के अनुसार, मोदी को वैश्विक स्तर पर कोविन मंच में बढ़ती दिलचस्पी के बारे में भी बताया गया।

पीएमओ के मुताबिक, मोदी ने कहा कि कोविन मंच के रूप में भारत की समृद्ध तकनीकी विशेषज्ञता के साथ सभी देशों की मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

अधिकारियों ने देश में टीकाकरण की प्रगति पर मोदी को एक विस्तृत प्रस्तुति दी और उन्हें आयु-वार टीकाकरण कवरेज के बारे में जानकारी दी गई।

भारत में शनिवार को कोविड-19 के 48,698 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,01,83,143 हो गई और साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 2.97 प्रतिशत रह गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,183 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,94,493 हो गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 96.72 फीसदी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर कम होकर 2.97 प्रतिशत रह गयी है। दैनिक संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत है। यह लगातार 19वें दिन पांच प्रतिशत से कम है।

सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 61.19 लाख कोविड-19 रोधी टीके लगने से अब तक देशव्यापी अभियान के तहत दी जाने वाली टीकों की खुराक 31.50 करोड़ हो गयी है।

मंत्रालय के मुताबिक सरकार ने अब तक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 31.17 करोड़ से अधिक खुराक मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 29.71 करोड़ खुराक है।

राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.45 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग