लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की कोविड-19 टीका आपूर्ति रणनीति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: November 21, 2020 00:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की कोविड-19 टीका संबंधी रणनीति की समीक्षा के लिए बैठक की। इस बैठक में टीके को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीकी मंचों के इस्तेमाल और प्राथमिकता वाले जनसंख्या समूहों, जिनमें कोरोना योद्धा और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले अन्य कर्मी शामिल हैं, को वरीयता देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

मोदी ने ट्वीट किया कि बैठक में टीके के विकास की प्रगति, नियामक मंजूरियों और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘जनसंख्या समूहों को प्राथमिकता देना, स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं तक पहुंच, शीत गृह ढांचे को मजबूत करना, टीके लगाने वाले लोगों की संख्या बढ़ाना और टीकों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीक प्लेटफॉर्म जैसे अनेक मुद्दों की समीक्षा की गयी।’’

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि टीका उपलब्ध होने की सूरत में जल्द से जल्द टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिये समय पर इन्हें खरीदने और शीघ्र नियामक मंजूरियां देने को लेकर समयबद्ध योजना बनाई जाए।

इसके अलावा मोदी ने आपातकालीन परिस्थितियों में इनके इस्तेमाल, निर्माण तथा खरीद की मंजूरी लेने से संबंधित पहलुओं पर भी चर्चा की।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किये गए टीकों के तीसरे चरण के परीक्षण के नतीजे जैसे ही आते हैं हमारे मजबूत और स्वतंत्र नियामक शीघ्रता और गहनता से इनकी जांच कर इनके इस्तेमाल को मंजूरी देने की दिशा में काम करेंगे।

भारत में तैयार किये जा रहे पांच टीकों का परीक्षण अग्रिम चरणों में हैं। इनमें से चार टीके परीक्षण के दूसरे और तीसरे जबकि एक टीका पहले/दूसरे चरण में है।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने टीका तैयार करने के लिये नवाचारियों, वैज्ञानिकों, अकादमिक विद्वानों और दवा कंपनियों के प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह