लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने छोटी रेल लाइन पर धीमी गति वाली ट्रेनों में अपनी पुरानी यात्राओं को किया याद

By भाषा | Updated: January 17, 2021 13:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 जनवरी देश के विभिन्न हिस्सों को गुजरात के केवड़िया से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को रविवार को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छोटी रेल लाइनों पर चलने वाली धीमी गति वाली ट्रेनों में अपनी पुरानी यात्राओं को याद किया ।

मोदी ने कार्यक्रम के बाद कहा कि इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद, उनकी ट्रेन में यात्रा की पुरानी यादें ताजा हो गईं।

मोदी ने कहा, ''बहुत कम लोग बड़ौदा (वडोदरा) से दाभोई के बीच छोटी रेल लाइन से अवगत होंगे। मैं उस छोटी लाइन के जरिए यात्रा किया करता था। मजेदार बात यह थी कि उस समय ट्रेनें इतनी धीमी चला करती थीं कि आप किसी भी जगह आराम से उतर-चढ़ सकते थे। ''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''दरअसल, आप ट्रेन के साथ कुछ दूर तक चल भी सकते थे और ऐसा लगता था कि आपकी (चलने की) गति उस ट्रेन से अधिक है। मैं भी कभी-कभार इसका आनंद लिया करता था।''

मोदी ने कहा कि ये आठ ट्रेनें इस जनजातीय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेंगी और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा तक पहुंच बढ़ाएंगी, जिसका उन्होंने अक्टूबर 2018 में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती के मौके पर उद्घाटन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी