लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी देहरादून पहुंचे, कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

By भाषा | Updated: December 4, 2021 13:45 IST

Open in App

देहरादून, चार दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देहरादून पहुंचे। यहां वह देहरादून—दिल्ली के बीच एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास सहित 18,000 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर में अपराह्न एक बजे के बाद परेड ग्राउंड पहुंचे और वहां बनाए गए एक्सप्रेस वे के मॉडल का अवलोकन किया। यहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मोदी जिन बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उनमें 120 मेगावॉट की व्यासी पन बिजली परियोजना और चारधाम ऑलवेदर सड़क परियोजना का राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर देवप्रयाग और श्रीकोट के बीच 38 किलोमीटर लंबा हिस्सा शामिल है। इसके अलावा, वह ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत ऋषिकेश—बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रहमपुरी और कौडयाल के बीच 33 किलोमीटर के हिस्से का भी उदघाटन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos