लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के गढ़ अमेठी में PM मोदी की रैली आज, कई विकास योजनाओं की करेंगे शुरूआत

By भाषा | Updated: March 3, 2019 10:27 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में मोदी इससे पहले पांच मई 2014 में चुनावी सभा को संबोधित करने आये थे। उस चुनाव राहुल के खिलाफ भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी को तीन लाख वोट मिले थे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गांधी परिवार का गढ कहे जाने वाली अमेठी के एक दिन के दौरे पर रहेंगे । इस दौरान वह मुंशीगंज आर्डिनेंस फैक्ट्री की नयी इकाई की आधारशिला रखेंगे।

मोदी के स्वागत मे अमेठी भगवा रंग मे रंगी नजर आ रही है । लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी में कल प्रधानमंत्री अनेक विकास योजनाओं की शुरूआत करेंगे ।

जिलाधिकारी अमेठी आर एम मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार शाम 5 बजे गौरीगंज के कौहार में 53729.69 लाख रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे जिसमें 8 योजनाओं का शिलान्यास तथा 9 का लोकार्पण होगा। यही पर प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में मोदी इससे पहले पांच मई 2014 में चुनावी सभा को संबोधित करने आये थे। उस चुनाव राहुल के खिलाफ भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी को तीन लाख वोट मिले थे।

कांग्रेस अध्यक्ष को अमेठी में घेरने के लिए भाजपा पूरी रणनीति के साथ जुटी है और मोदी का चुनाव पूर्व दौरा उस रणनीति का अहम हिस्सा है । भाजपा नेताओं का दावा है कि कल आयोजित मोदी के कार्यक्रम में एक लाख से ऊपर भीड़ जुटेगी ।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी गौरीगंज के कौहर इलाके में भारत एवं रूस के सहयोग से बनने वाली राइफल प्लांट की आधारशिला रखेगे । अमेठी बाईपास, केंद्रीय विद्यालय सहित कई योजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सप्ताह के शुरू में अमेठी का दौरा किया था और तैयारियों का जायजा लेते हुये पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के निर्देश दिये थे ।

मोदी की सभा के संयोजक भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री की कौहार जनसभा में एक लाख से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है ।

मोदी के सभा स्थल के पास राहुल गांधी की वाल पेंटिंग "2014 का एम पी 2019 का पी एम" की पोताई कराये जाने को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है। राहुल के प्रतिनिधि चंद्र कांत दूबे ने कहा कि भाजपा एवं उसके नेताओं द्वारा कांग्रेस की वाल पेंटिंग मिटाना बहुत ही अशोभनीय एंव घृणित हरकत है। कांग्रेस इसकी जोरदार निंदा करती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं