लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की, शेखावत व गोयल ने प्रस्तुति दी

By भाषा | Updated: September 29, 2021 00:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी पर प्रस्तुति दी गई।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पीयूष गोयल ने विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नीतियों और सरकारी घोषणाओं के संबंध में प्रस्तुति दी।

इस प्रस्तुति से पहले विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी योजनाओं की प्रगति में सुधार और इसमें तेजी लाने पर चर्चा की गई।

पिछली बैठक के दौरान 14 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दक्षता और समय प्रबंधन पर प्रस्तुति दी थी। मंत्रिपरिषद की 14 सितंबर की बैठक के बाद सूत्रों ने कहा था कि यह एक ‘चिंतन शिविर’ की तरह था तथा शासन में और सुधार के लिए इस तरह के सत्र आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

सूत्रों ने कहा कि मंगलवार की यह बैठक दूसरा ‘चिंतन शिविर’ रही, जिसकी कवायद मंत्रिपरिषद के विस्तार और फेरबदल के बाद शुरू की गई थी।

उन्होंने कहा कि शासन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऐसी बैठकें की जा रही हैं। साथ ही कहा कि ऐसी बैठकों से शामिल हुए नए मंत्रियों को भी काफी कुछ समझने का अवसर मिलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे