लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने कमला हैरिस को उनके नानाजी से संबंधित अधिसूचनाओं की प्रति, शंतरंज भेंट की

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से पहली प्रत्यक्ष मुलाकात में उन्हें लकड़ी की दस्तकारी वाले फ्रेम में उनके नानाजी से संबंधित पुरानी अधिसूचनाएं और ‘‘मीनाकारी’’ शतरंज का एक सेट भेंट किया। हैरिस के नानाजी भारत सरकार में एक अधिकारी थे। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति हैरिस के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक में भारत और अमेरिका को ‘‘स्वाभाविक साझेदार’’ बताया और इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका सामरिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने का फैसला किया तथा लोकतंत्र को खतरा, अफगानिस्तान एवं हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत साझा हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं की मुलाकात को ‘‘बहुत सफल’’ करार देते हुए सूत्रों ने कहा कि मोदी ने इस दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति को बहुत विशेष उपहार भेंट किए।

एक सरकारी सूत्र ने कहा, ‘‘दिल को छू लेने वाले एक भाव के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने कमला हैरिस को एक उनके नानाजी पी वी गोपालन से संबंधित पुरानी अधिसूचनाओं की एक प्रति लकड़ी के दस्तकारी वाले फ्रेम में भेंट की।’’

मोदी ने उन्हें ‘‘गुलाबी मीनाकारी’’ शतरंज का सेट भी भेंट किया। सूत्रों ने बताया कि इस ‘‘गुलाबी मीनाकारी’’ का संबंध उनके संसदीय क्षेत्र और दुनिया के सबसे पुराने शहरों में एक वाराणसी से है।

उन्होंने बताया कि शतरंज के इस सेट को बहुत शानदार दस्तकारी से तैयार किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन को जो उपहार दिया, वह ‘‘सिल्वर गुलाबी मीनाकारी जहाज’’ का शिल्प था। वहीं, उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सूगा को चंदन की लकड़ी से बनी बुद्ध की मूर्ति उपहार में दी।

मॉरीसन को भेंट किया गया उपहार भी वाराणसी से संबंधित है।

प्रधानमंत्री ने हैरिस के अलावा मॉरिसन और सूगा से भी द्विपक्षीय वार्ता की थी।

मोदी बुधवार को आधिकारिक अमेरिकी दौरे पर वाशिंगटन पहुंचे हैं। उनकी राष्ट्रपति जो बाइडन से पहली प्रत्यक्ष मुलाकात शुक्रवार को होनी है। साथ ही वह क्वाड समूह के नेताओं के सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे।

अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव में वह संयुक्त राष्ट्र आम सभा के 76वें सत्र को भी संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे