लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने विनोबा भावे, सुब्रह्मण्य भारती को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: September 11, 2021 11:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने भारत को आजादी मिलने के बाद महान गांधीवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाया।

वर्ष 1895 में जन्मे, भावे ने अपना जीवन गांधीवादी सिद्धांतों के प्रचार में लगाया और वह विशेषकर “भूदान” अभियान के लिए जाने जाते हैं जहां उन्होंने देश भर के लोगों को अपनी भूमि का एक हिस्सा दान करने के लिए राजी किया, जिसे उन्होंने भूमिहीन गरीबों के बीच वितरित किया।

मोदी ने कहा कि उनके जन आंदोलन गरीब एवं वंचितों के जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर केंद्रित थे। सामूहिक भावना पर उनका जोर हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आचार्य विनोबा भावे ने भारत को आजादी मिलने के बाद अनेक गांधीवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाया।”

उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में वर्णित किया जो छुआछूत के बिल्कुल खिलाफ थे, भारत की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अडिग थे और अहिंसा के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में दृढ़ विश्वास रखते थे। वे एक उत्कृष्ट विचारक थे।’’

प्रधानमंत्री ने तमिल साहित्यकार सुब्रह्मण्य भारती की 100वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में भारती पर दिए अपने भाषण को पोस्ट करते हुए कहा, “100वीं पुण्यतिथि पर, असाधारण सुब्रह्मण्य भारती को याद कर रहे हैं। हम उनकी समृद्ध विद्वता, हमारे राष्ट्र के लिए बहुआयामी योगदान, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तीकरण पर महान आदर्शों को याद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां